फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 20 हजार की आबादी को घर के पास मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

Fri, 28 Jun 2024 03:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में करीब 20 हजार लोगों खासकर महिलाओं को इलाज की सुविधा देने के लिए दो हेल्थ वेलनेस सेंटर खोलने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने किराये के भवन की तलाश शुरू कर दी है। भवन मिलने के बाद उसमें सेंटर संचालन की तैयारी है।
विज्ञापन




स्वास्थ्य विभाग ने शहर के पयागीपुर में एक व डिहवा, शास्त्रीनगर और नवीपुर वार्ड में एक वार्ड में हेल्थ वेलनेस सेंटर स्थापित करने की योजना बनाई है। विभागीय भवन नहीं होने की दशा में विभाग ने दोनों सेंटरों की स्थापना के लिए किराये पर चार कमरे के भवन की तलाश शुरू कर दी है। भवन मिलने पर स्वास्थ्य विभाग इसमें ओपीडी, दवा भंडारण, टीकाकरण, वेटिंग रूम, स्टाफ नर्स परीक्षण कक्ष बनाएगा। इसके अलावा वेलनेस कक्ष व डेकेयर कक्ष भी होगा। भवन में दो प्रसाधनों की सुविधा को भी जरूरी बताया गया है।


इस तरह का भवन मिलने पर विभाग उसे किराये पर लेकर सेंटर का संचालन करेगा। दोनों सेंटरों के संचालन से शहर के करीब 20 हजार लोगों खासकर प्रसव पूर्व व प्रसव के बाद महिलाओं को इलाज, टीकाकरण की सुविधा मिल सकेगी। इसके साथ ही नवजात की देखरेख व टीकाकरण की सुविधा मिल जाएगी। दोनों सेंटर संचालित होने से लोगों को मेडिकल कॉलेज के जिला पुरुष व महिला अस्पताल की भीड़भाड़ से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन


अस्पताल से कुछ दूरी होने की वजह से लोगों को स्थानीय स्तर पर इलाज की सुविधा मिल सकेगी। सीएमओ डॉ. ओपी चौधरी ने कहा कि भवन मिलते ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत दोनों सेंटरों का संचालन कर दिया जाएगा। नगरीय क्षेत्र में लोगों को उनके घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए इसकी स्थापना की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें