फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दो घंटे बंद रही रेलवे क्रॉसिंग, राहगीर परेशान

Wed, 01 Apr 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया। सुल्तानपुर-वाराणसी रेलवे रूट पर स्थित कामतागंज रेलवे क्रॉसिंग (गेट संख्या-63) पर बुधवार शाम दो घंटे का ब्लॉक रहा। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान स्लीपर बदले गए। गेट संख्या 63 पर शाम पांच बजे से स्लीपर बदलने का कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन

कामतागंज-शंभूगंज वाया प्रतापगढ़ सड़क पर यातायात पूरी तरह से रोक दिया गया। रेलवे क्रॉसिंग पर दोनों तरफ जेसीबी और क्रेन लगाकर शाम सात बजे तक स्लीपर बदले जाते रहे। बिना किसी पूर्व सूचना के किए गए कार्य से राहगीरों को परेशानी हुई। तेरयें गांव निवासी शिवम सिंह, विश्वजीत, अजय कुमार, अरविंद ने इसकी शिकायत स्टेशन मास्टर और प्रशासन से की है। रेल पथ निरीक्षक एल ब्राइक ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग पर आवश्यक कार्य के चलते थोड़े समय के लिए आवागमन रोका गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें