फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गैस एजेंसी के गोदाम पर छापा, 347 सिलिंडर जब्त

Tue, 06 May 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लोहरामऊ ​स्थित गैस एजेंसी के गोदाम से जब्त किए गए सिलिंडर।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में एलपीजी का कारोबार कर रही निजी कंपनी गो गैस एजेंसी के लोहरामऊ के निकट स्थित गोदाम पर सोमवार को एसडीएम सदर ने छापा मारा। गोदाम में 347 सिलिंडरों का अवैध भंडारण पाया गया। भरे सिलिंडरों की कीमत 2.46 लाख रुपये बताई जा रही है। जबकि खाली सिलिंडरो की कीमत पूर्ति महकमे के अधिकारी नहीं बता सके हैं। सिलिंडरों को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

जिले में अवैध ढंग से घरेलू व कामर्शियल गैस सिलिंडरों का कारोबार कुछ निजी कंपनी के गैस एजेंसी संचालक बड़े स्तर पर कर रहे हैं। वे जीएसटी की चोरी तो कर ही रहे हैं, साथ ही रिहायशी इलाकों में सिलिंडर के गोदाम बनाकर वहां अनधिकृत भंडारण कर लोगों का जीवन भी खतरे में डाल रहे हैं। शहर में बिना दस्तावेज और अनुमति के सिलिंडर के भंडारण व सप्लाई की शिकायत पर एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी के नेतृत्व में जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने शहर से सटे लोहरामऊ स्थित गो गैस एजेंसी के गोदाम पर सोमवार सुबह छापा मारा।
गोदाम में बने दफ्तर के दस्तावेज जांचे गए। जांच में पता चला कि एजेंसी बिना भंडारण लाइसेंस के एलपीजी का स्टॉक कर रही थी। इसके साथ ही बिक्री भी कर रही थी। एसडीएम ने मौके पर 347 सिलिंडर जब्त किए। इसमें 145 भरे व 202 खाली सिलिंडर पाए गए। 324 कामर्शियल सिलिंडर व 23 घरेलू सिलिंडर मिले हैं। जिनको जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें