फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: युवाओं की आवाज बुलंद करेंगे राहुल गांधी, तैयारियों पर चर्चा

Thu, 06 Aug 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रयागराज में आठ अगस्त को छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों पर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक जिम्मेदारियों और जनसंपर्क अभियान पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

राणा ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती देगा। यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अरबाज खान ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं के अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा देगा। सुल्तानपुर से बड़ी संख्या में युवा इसमें शामिल होंगे।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने इसे छात्रों की समस्याओं के खिलाफ सशक्त आवाज बताया। बैठक में शहर अध्यक्ष शकील अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत मिश्र,दिलीप मिश्र, वरुण मिश्रा, राजेश तिवारी, निकलेश सरोज, विजयपाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें