फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आरएएफ ने भाईं बाजार में पैदल गश्त की

Sat, 20 Dec 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
धम्मौर कस्बे में फ्लैग मार्च करते पुलिस व आरएएफ के जवान।
विज्ञापन
धम्मौर। रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) ने शनिवार शाम पुलिस संग भाईं बाजार में पैदल गश्त की। आरएएफ बटालियन के कंपनी उप कमांडेंट भगवान सिंह यादव के नेतृत्व में पूरी प्लाटून पहले धम्मौर थाने पहुंची। पुलिस के साथ आरएएफ के जवान भाईं बाजार पहुंचे। गश्त के दौरान धम्मौर थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा पुलिस टीम के साथ शामिल रहीं।
विज्ञापन

आरएएफ ने भाईं बाजार की भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि आपात स्थिति में आरएएफ को तैनात किया जाता है। कई बार भौगोलिक स्थिति की जानकारी नहीं होने पर जवान तुरंत ठोस कार्रवाई नहीं कर पाते। आरएएफ के जवानों ने फ्लैग करने करने बाद लोगों से बात कर समन्वय बनाने की कोशिश भी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें