फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: किराना व्यापार मंडल ने शहर के अतिक्रमण का उठाया मुद्दा

Sat, 20 Dec 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में सीओ सिटी को ज्ञापन देते किराना व्यापार मंडल समिति के पदा​धिकारी। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को सीओ सिटी की अध्यक्षता में व्यापारियों की बैठक हुई। बैठक में किराना व्यापार मंडल समिति ने शहर के अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। किराना व्यापार मंडल के अध्यक्ष आलोक सागर की अगुवाई में सीओ सिटी सौरभ सामंत को ज्ञापन भी दिया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों को व्यापार बचाना है, तो सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराना होगा। तभी ग्राहक अंदर प्रवेश करेंगे, अन्यथा धीरे-धीरे व्यापार लुप्त हो जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष ने सीओ सिटी के सामने एक व्यापारी को डेढ़ माह पहले मिली धमकी का मामला उठाया। इस मौके पर महामंत्री अंकित कसौधन, दीपचंद, कार्तिकेय कसौधन, संदीप, आनंद कसौधन, सचिन, देवी प्रसाद सोनी समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें