सुल्तानपुर। जिले में शनिवार दोपहर मालगाड़ी से 13,460 क्विंटल डीएपी पहुंची। ट्रकों के जरिए शाम तक करीब 40 समितियों पर खाद पहुंचाई गई। सोमवार से किसानों को खाद का वितरण किया जाएगा।
काफी दिनों से डीएपी के लिए परेशान किसानों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। शनिवार को 13,460 क्विंटल डीएपी मालगाड़ी से जिले में पहुंची। अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रकों पर लोड कराकर समितियों को खाद भेजवाई गई। रविवार को अवकाश के चलते सोमवार को समितियों से डीएपी का वितरण किया जाएगा। इफको के क्षेत्र अधिकारी सानू शुक्ल ने बताया कि शनिवार को 35 से 40 समितियों को डीएपी भेज दी गई। सोमवार से वितरण होना शुरू हो जाएगा।