श्री चित्रगुप्त धाम मंदिर पर चल रहा अनुष्ठान।
सुल्तानपुर। श्री चित्रगुप्त धाम मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पिछले तीन दिनों से अधिवास अनुष्ठान चल रहे हैं। धार्मिक अनुष्ठान पं. रोहित तिवारी की देखरेख में दो पुजारी करा रहे हैं। शुक्रवार को पुष्पाधिवास अनुष्ठान में भक्तों ने पूजा-अर्चना की।
मंदिर परिसर में स्थापित होने वाले देवी-देवताओं में एकादश मुखी हनुमान, श्री राम दरबार, दुर्गा, शिव परिवार, बारह ज्योतिर्लिंग, शिवलिंग व नंदी महराज की प्रतिमाओं का जलाभिषेक, पूजन और आरती कर भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। अधिवास के अनुष्ठान 17 मई तक चलेंगे। 18 मई को शहर के विभिन्न मार्गों से शोभायात्रा निकाली जाएगी। 20 मई को भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
जलाधिवास अनुष्ठान में जितेंद्र श्रीवास्तव, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, डाॅ. गगन, आशीष, बृहस्पतिवार को अन्नाधिवास में संदीप कुमार, प्रदीप श्रीवास्तव, डॉ. मनीष, प्रशांत सरन, सुरेंद्र श्रीवास्तव और शुक्रवार को पुष्पाधिवास में संतोष खरे, मुकुल श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, राजेश सोनी, मृत्युंजय श्रीवास्तव सपत्नीक शामिल हुए। (संवाद)