फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे 10 कर्मियों समेत 15 मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में कार्यरत 10 कर्मियों समेत जिले में रविवार को 15 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें शहर के एक परिवार के ही चार सदस्य शामिल हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार करीब 10 दिनों तक धीमी रहने के बाद फिर तेज हो गई है। शनिवार को 11 पॉजिटिव मिलने के बाद रविवार को 15 संक्रमित पाए गए हैं। डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट जारी की है।
सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ जांच के लिए 345 सैंपल भेजे गए थे। रविवार को आई रिपोर्ट में 330 निगेटिव व 15 पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के कैंप कार्यालय-दो में कार्यरत 10 कर्मी एक साथ पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

दो दिन पहले कैंप कार्यालय के सीनियर मैनेजर, इंजीनियर व लैब सहायक संक्रमित पाए गए थे। इसके साथ ही शहर की मुरारीदास की गली में एक ही व्यवसायी परिवार के चार सदस्यों में कोरोना की पुष्टि हुई है। लंभुआ के शिवगढ़ गांव का एक युवक भी संक्रमित पाया गया है।
एक की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया गया है। सभी मरीजों को कोविड केयर सेंटर स्त्रत्त्में भर्ती कराते हुए उपचार शुरू करा दिया गया है। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 242 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें