लंभुआ में विजेता वॉलीबाल टीम के खिलाड़ी को पुरस्कार देते अतिथि।
लंभुआ (सुल्तानपुर)। पब्लिक इंटर कॉलेज, चौकिया के खेल मैदान में प्रदेश स्तरीय वॉलीबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख डॉ. कुंवर बहादुर सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
उद्घाटन मैच लखनऊ और मुरादाबाद टीम के बीच खेला गया, जिसमें लखनऊ ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल साई हॉस्टल, रायबरेली और पब्लिक इंटर कॉलेज चौकिया के बीच खेला गया। पब्लिक इंटर कॉलेज चौकिया की टीम विजेता रही। पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश सिंह ने विजेता टीम को 21 हजार व उप विजेता टीम को 15 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।
इस दौरान भाजपा नेता विकास वर्मा, एडिशनल कमिश्नर सुशील, कोऑपरेटिव चेयरमैन योगेंद्र प्रताप सिंह, पीटी मास्टर चित्रसेन सिंह, प्रधानाचार्य सुशील सिंह, दीपक सिंह, प्रदीप सिंह उर्फ चुन्नू, अमरसेन सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डिंपल सिंह मौजूद रहे।