फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एसयूवी की टक्कर से पीटीएस के बाइक सवार अधिकारी व पत्नी की मौत

Mon, 10 Jun 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमहट (सुल्तानपुर)। नगर कोतवाली इलाके के अमहट क्षेत्र में लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर रविवार को सुबह बेकाबू एसयूवी ने पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय के बाइक सवार मेजर दंपती को टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक साइकिल सवार भी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद एसयूवी चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मच्र्यूरी में रखवाया, जहां मृतकों की शिनाख्त की गई।
विज्ञापन



अमहट क्षेत्र में रविवार को सुबह काफी तेज गति से गुजर रही एसयूवी पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी पटरी पर आ गई। सामने से आ रहे बाइक सवार दंपती व एक साइकिल सवार को उसने रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दंपती सड़क पर गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। एसयूवी को छोेड़कर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगाें के जानकारी देने पर नगर कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। दोनों शवों को पुलिस ने मच्र्यूरी में रखवाया। घायल साइकिल सवार कृष्णप्रसाद यादव निवासी लौहर पश्चिम धम्मौर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बाइक नंबर से पता करने पर मृतकों की शिनाख्त की गई। पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय से मेडिकल कॉलेज पहुंचे पुलिस कर्मियाें ने मृतकों की पहचान पीटीएस के मेजर रामकेवल (43) निवासी भरसड़ी, सराय गणेश, तहसील घोसी, जिला मऊ व उनकी पत्नी रीता (38) के रूप में की।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही प्रशिक्षण केंद्र के एसपी बृजेश मिश्रा मेडिकल कॉलेज की मच्र्यूरी पहुंच गए। उन्होंने मेजर के बच्चों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। हादसे की जानकारी होने पर पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में शोक छा गया। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक श्रीराम पांडेय ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





गणना करके पत्नी के साथ मेजर सामान लेने जा रहे थे शहर
मृतक मेजर रामकेवल की पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में करीब डेढ़ साल पहले तैनाती हुई थी। वह सेंटर की आवासीय काॅलोनी में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। रविवार को सुबह पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में पुलिस कर्मियों की गणना करने के बाद लगभग साढ़े नौ बजे पत्नी रीता के साथ दैनिक उपयोगी सामान लेने शहर की ओर जा रहे थे। रास्ते में वह दोनों हादसे का शिकार हो गए। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। दंपती की मौत से बड़े पुत्र सर्वेश (18), अभिषेक (11) व पुत्री श्वेता (8) के सिर से माता-पिता का साया उठ गया।




पीटीएस में हुई शोकसभा

रामकेवल अमहट पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में मेजर के पद पर कार्यरत थे। आईपीएस बृजेश मिश्र के नेतृत्व में हादसे की सूचना मिलने के बाद सेंटर के सभी लोगों की तरफ से गहरा दुख व्यक्त करते हुए संवेदना व्यक्त की गई। उन्होंने कहा कि मेजर के परिजनों की हरसंभव सहायता की जाएगी। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें