फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: देश को शिक्षा की एक नई रोशनी दिए पं. मदनमोहन मालवीय

Fri, 26 Dec 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 जयंती पर पं. मदन मोहन मालवीय के चित्र पर माल्यार्पण करते लोग।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान में गोष्ठी का आयोजन हुआ। ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र तिवारी ने कहा कि पं. मालवीय ने देश को शिक्षा की एक नई रोशनी दी। आज भी भारत के लोग काशी हिंदू विश्वविद्यालय में पढ़कर आईएएस, पीसीएस, इंजीनियर बनकर सर्वोच्च पदों पर जा रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष करुणा शंकर दुबे ने कहा कि हम सभी को मालवीय के बताए हुए पद चिह्नों पर चलना चाहिए। कार्यक्रम में 51 लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी, पूर्व कोऑपरेटिव अध्यक्ष विजय मिश्रा, भवानी प्रसाद मिश्रा, बंगाली, पदुमनाथ तिवारी, भरत मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें