फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पीआरवी के सिपाही पर चाकू से हमला

Wed, 01 Jan 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बंधुआकला (सुल्तानपुर)। नए साल के पहले दिन बंधुआकला थाने में एक सिपाही पर हमले का केस दर्ज किया गया। बबूरी गांव में मंगलवार शाम बाप-बेटे के झगड़े की शिकायत पर पहुंचे पीआरवी के सिपाही पर युवक ने चाकू से हमला कर दिया। घायल कांस्टेबल को आरोपी युवक ने पत्थर से भी मारा। कांस्टेबल का सिर फूट गया। सिपाही की तहरीर पर थाने में बुधवार को आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के सेलुहामऊ पोस्ट मीरानगर थाना महमूदाबाद निवासी हेड कांस्टेबल संजीव कुमार की ड्यूटी बंधुआकला थाना क्षेत्र में पीआरवी में लगाई गई है। मंगलवार को पीआरवी कमांडर हेड कांस्टेबल संजीव कुमार गश्त पर थे। आरोप है कि शाम को साढ़े सात बजे उन्हें बबूरी गांव में मारपीट की शिकायत मिली। जांच करने वह राम सजीवन के घर पर पहुंचे।
रामसजीवन ने बताया कि उनके पुत्र मोनू ने मारापीटा है। तभी हाथ में चाकू लेकर आरोपी मोनू वहां पहुंच गया। मोनू ने चाकू से संजीव कुमार के गर्दन पर वार किया। बचाव में संजीव के चेहरे पर चाकू लग गई। जिससे खून निकलने लगा। खुद को संजीव ने बचाया तो आरोपी ने उनको पत्थर से मारना शुरू कर दिया। सिर में पत्थर लगने से वह घायल हो गए।
विज्ञापन

आरोपी भी वारदात के बाद भाग निकला। संजीव ने थानाध्यक्ष को वारदात की जानकारी दी। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि घायल कांस्टेबल का इलाज कराया गया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें