फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पुराने पेड़ों को काटा, नए पौधे भी उखाड़े

Tue, 10 Jun 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। साहब, विपक्षियों ने नंबरी बाग में स्थित पुराने पेड़ों को काट दिया और नए पौधों को उखाड़ दिया। सोमवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बहली गांव निवासी फूलचंद्र ने प्रार्थना पत्र देते हुए अपनी पीड़ा डीएम को बताई।
विज्ञापन

सोमवार दो बजे तक 139 शिकायतें आईं। इसमें 19 का मौके पर निस्तारण किया। समाधान दिवस में डीएम कुमार हर्ष, एसपी कुंवर अनुपम सिंह, एसडीएम शिवप्रसाद, तहसीलदार मयंक मिश्र, बीडीओ निशा तिवारी मौजूद रहीं।

केस-1
समय-11.00 बजे
दो वर्षों से समाधान दिवस में कर रहे फरियाद
बहली गांव निवासी फूलचंद्र ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी नंबरी बाग है। गांव के लोगों ने बाग में लगे पुराने पेड़ो को काट डाला। नए पेड़ों को उखाड़ दिया। निशानदेही बदलने की नीयत से जमीन का मेड़ तोड़ दिया। एसडीएम के निर्देश के बाद भी विपक्षियों ने जमीन खाली नहीं की। दो वर्षों से अधिकारियों व समाधान दिवस का चक्कर लगा रहे हैं। डीएम ने मौके पर जाकर कार्रवाई करने के लिए लेखपाल व कानूनगो को निर्देशित किया।
विज्ञापन


केस-2
समय-11: 25 बजे।
लेखपाल व राजस्व निरीक्षक ने लगा दी फर्जी रिपोर्ट
प्रार्थना पत्र देते हुए ज्ञानपुर निवासी कमलाशंकर ने बताया कि घर तक जाने के लिए एक चकमार्ग है। लोगों ने इस पर कब्जा कर रखा है। पिछले संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर इसे खाली कराने की मांग की गई थी। इस पर लेखपाल व राजस्व निरीक्षक ने फर्जी रिपोर्ट लगा दी।
केस- 3




समय 12: 30
बची जमीन से मिट्टी निकाल बना दे रहें तालाब
भीखूपुर निवासी जगन्नाथ सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन का कुछ हिस्सा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पक्ष में बैनामा हुआ था, लेकिन कुछ हिस्सा बचा है। गांव के कुछ लोग उसमें से मिट्टी निकालकर तालाब बना दे रहें हैं। इसमें यूपीडा और प्रार्थी का बड़ा नुकसान हो रहा है।

केस-4
- समय- 12:50 बजे।
एक परिसर में दे दिए दो कनेक्शन
रुपिनपुर गांव निवासी सतीश कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि विद्युत निगम ने एक ही परिसर में दो कनेक्शन कर दिया है, जबकि पहले कनेक्शन पर हजारों रुपए निगम का बिल बकाया है। कनेक्शन काटने की नोटिस मिलते ही विपक्षी ने एक ही परिसर में दूसरे नाम से कनेक्शन ले लिया। अधिकारियों ने बिना जांच किए कनेक्शन जारी कर दिया। इसमें निगम का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें