दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। वाहन चेकिंग के दौरान शनिवार रात पुलिस टीम पर फायर करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि दरोगा बाजा यादव और सिपाही रोशन पर कटघरा पट्टी निवासी अभिषेक निषाद व अंकित ने फायरिंग की थी। सोमवार को दोनों को अंबेडकरनगर के भरथुआ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।-संवाद
दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत, शिनाख्त नहीं
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। ताजुुद्दीनपुर के पास सोमवार की शाम करीब पांच बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष दीपक कुशवाहा ने बताया कि मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
धमकी देने का लगाया आरोप लगाया
सुल्तानपुर। दोस्तपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के पति रमेश कुमार पर धमकी का आरोप लगा है। कस्बा निवासी मो. महमूद ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि नगर पंचायत के चुनाव में उम्मीदवार के रूप में लोगों से मिल रहे हैं। यह बात नगर पंचायत अध्यक्ष के पति को नागवार गुजर रही है। उन्होंने मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।