फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे सपाई। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सपा के घोषित एमएलसी प्रत्याशी पर लगातार दर्ज हो रहे मुकदमों से आक्रोशित पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पहुंचे और एसडीएम सदर को ज्ञापन देने के बाद एसपी कार्यालय में एएसपी को ज्ञापन दिया। सपाइयों ने निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

सुल्तानपुर-अमेठी से सपा ने शिल्पा प्रजापति को एमएलसी प्रत्याशी बनाया है। उनका प्रचार-प्रसार सपा के कार्यकर्ता, प्रत्याशी और उनके परिवारीजनों की ओर से किया जा रहा है। सपाइयों का आरोप है कि विपक्षियों की ओर से राजनीतिक द्वेष भावना से कई गांवों में फर्जी केस दर्ज कराकर कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। इससे सपा एमएलसी प्रत्याशी का परिवार सहमा हुआ है। सपाइयों ने सभी दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच कराए जाने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस मुद्दे पर शुक्रवार को सपाई पार्टी कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांगों का एक ज्ञापन एसडीएम सदर चंद्र प्रकाश पाठक को दिया।
इसके बाद एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन एएसपी विपुल श्रीवास्तव को दिया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव, अमेठी विधायक महराजी प्रजापति, गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक अनूप संडा, पूर्व विधायक अरुण वर्मा, पूर्व विधायक भगेलू राम, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, जिला महासचिव सलाहुद्दीन, धर्मेंद्र सिंह बबलू भपटा, अशोक वर्मा, वीरेंद्र मौर्य समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें