फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजल्ट घोषित करने की मांग को लेकर एसफआई ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्नातक के छात्रों का परिणाम घोषित नहीं किए जाने के विरोध में गनपत सहाय पीजी कॉलेज के छात्रों के साथ छात्र संगठन एसएफआई ने प्रदर्शन किया। एसएफआई के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

एसएफआई के प्रदेश अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह ने कहा कि यह महाविद्यालय और विश्वविद्यालय का अपना मामला है। छात्रों ने जब सभी प्रकार के शुल्क की अदायगी की है तो उनके परीक्षाफल के साथ खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है। अधिकांश छात्रों ने तमाम जगहों के लिए फॉर्म भरे हैं। साथ ही बीएड की काउंसिलिंग भी शुरू हो चुकी है। यदि रिजल्ट नहीं आता तो इन छात्रों का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। संगठन के जिला सचिव सौरभ मिश्र ने कहा कि अवध विश्वविद्यालय से संबद्घ कई महाविद्यालयों के रिजल्ट नहीं आए हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय बीएड की काउंसिलिंग करा रहा है। गनपत सहाय पीजी कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि हम प्रयास कर 23 सितंबर तक परिणाम घोषित करवाएंगे। प्रतिनिधि मंडल में छात्रों के साथ एसएफआई के जिलाध्यक्ष सैफ हामिद अली, उपाध्यक्ष पार्थ सारथी, प्रशांत द्विवेदी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें