सुल्तानपुर। विभिन्न मांगों को लेकर रेलवे कर्मचारियों ने सोमवार को रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। रेलवे कर्मियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर मार्च माह में दिल्ली में बड़ा आंदोलन करने का निर्णय लिया।
ऑल इंडिया रेल मेंस फेडरेशन के आह्वान पर सोमवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मियों ने ध्यानाकर्षण दिवस मनाया। रेलवे कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। रेलवे कर्मचारियों ने कहा कि अनधिकृत रूप से रोके गए डीए/एनडीए को अविलंब बहाल कया जाय। मंडलीय उपाध्यक्ष आसिम सज्जाद ने कहा कि रूटों पर 150 गाड़ियों को चलाने का अपना आदेश वापस नहीं लिया गया तो मार्च में दिल्ली में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। एसके प्रजापति ने सातवें वेतन आयोग की वेतन विसंगतियों की समस्याओं व नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में अमरेंद्र यादव, रवींद्र यादव, यशवंत सिंह, केशव गुप्ता, अशोक कुमार सिंह, केपी यादव, फागूराम, केदारनाथ सिंह, अखिलेश यादव समेत कई रेल कर्मी शामिल रहे।