फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकपा ने किया कूरेभार ब्लॉक पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। किसान समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने कूरेभार ब्लॉक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने किसान समस्याओं पर विरोध का स्वर मुखर किया। प्रदर्शन के साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र एडीओ पंचायत को सौंपा गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भारत की कम्युनिष्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने कूरेभार ब्लॉक पर किसान समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। पार्टी जिला सचिव नरोत्तम शुक्ल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसान विरोधी अध्यादेश लाई है। राज्य कमेटी सदस्य राधेश्याम वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान और मजदूर विरोधी कानून पारित कर किसानों के साथ धोखा किया है।
जिला कमेटी सदस्य बिंद्रा पाठक ने कहा कि किसानों की फसल आवारा पशु तबाह कर रहे हैं। हमारी मांग है कि सरकार बाड़ लगाने के लिए किसानों को आर्थिक मदद दे। प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीओ पंचायत को दिया गया। प्रदर्शन करने वालों में स्वामीनाथ यादव, राम उजागिर,ओमप्रकाश, प्रेम प्रकाश, अरविंद श्रीवास्तव, विवेक विक्रम सिंह, रामभवन मौर्य, अरविंद शर्मा, लल्लन यादव, शिवनाथ मिश्र, दिनेश, जंगबहादुर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें