फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के सगाई में पहुंची प्रेमिका ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में युवक की सगाई में अचानक पहुंची एक युवती ने हंगामा काटा। इस दौरान युवती ने युवक को अपना प्रेमी बताते हुए उस पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। हंगामा जब बढ़ गया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दोस्तपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली लड़की का इसी मोहल्ले के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक दूसरे समुदाय का था, लिहाजा लड़की के घर वालों ने शादी करने से इंकार कर दिया। इस दौरान युवक की किसी और लड़की के साथ शादी घर वालों ने तय कर दी। पिछले शनिवार को जहां शादी तय की गई थी, वहां से परिवारीजन युवक के सगाई के लिए उसके घर पहुंचे थे।
इसकी जानकारी जैसे ही प्रेमिका को हुई, वह युवक के घर पहुंच गई और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर उसे शांत कराया। प्रेमिका ने युवक पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। इस बाबत एसओ वीके सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें