फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर संगठनों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। किसान-मजदूर एकता दिवस पर शनिवार को उत्तर प्रदेश किसान सभा, उत्तर प्रदेश खेत मजदूर और सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर जिले में विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किया। कहा, कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा नुकसान किसानों व मजदूरों को हुआ है।
विज्ञापन

खेत मजदूर यूनियन के जिला सचिव ओमप्रकाश कोरी ने कहा कि कोरोना का सबसे ज्यादा असर गरीब किसान व मजदूरों पर पड़ रहा है। मनरेगा में काम बंद है। सरकार ने प्रवासी मजदूरों को काम देने की बात कही लेकिन वादा पूरा नहीं हो सका। किसानसभा के जिला मंत्री बाबूराम यादव ने मांग की, सरकार किसान की फसल की लागत का दोगुना दाम देना सुनिश्चित करे।
किसानों के लिए खाद, बीज व पानी सस्ता करे। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन के संयोजक अशोक शुक्ला ने कहा कि सरकार जनता की कमाई से खड़ी की गई सार्वजनिक संपत्तियां बेच रही है। श्रम कानूनों को कमजोर किया जा रहा है। नौजवान सभा के शशांक पांडेय ने कहा कि करोना काल में 14 करोड़ लोग बेरोजगार हुए हैं। शनिवार को संगठनों ने जिले के खरसोमा, बंधुआकलां, पलिया देवापुर, अखंडनगर, खुशामदपुर, हाजीपुर बीरी, साधोभारी, दखिनवारा, कुड़वार व अलीपुर समेत कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें