सुल्तानपुर। कांग्रेस पार्टी का शुक्रवार को मोतिगरपुर ब्लॉक में संगठन सृजन कार्यक्रम ब्लॉक अध्यक्ष व प्रभारी के संयोजन में आयोजित किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता कि हर लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार की हर गलत नीतियों का विरोध किया है। उनके भरोसे को कायम रखते हुए कार्यकर्ता गांव-गांव में मेहनत कर मजबूत संगठन खड़ा करने का कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने लोगों से किसान विरोधी, नौजवान विरोधी इस सरकार को हटाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को भरोसा जताते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि जहां भी कार्यकर्ता पीड़ित होगा, संगठन उसकी लड़ाई मजबूती से लड़ेगा। इस मौके पर विस क्षेत्र प्रभारी कमल नयन वर्मा, ब्लॉक प्रभारी इरफान, जिला उपाध्यक्ष तेज बहादुर पाठक, विजयपाल, कंचन सिंह, धर्मराज मिश्र, ओमप्रकाश दुबे, रामअयुग पांडेय, जय प्रकाश पाठक, फिरतू राम, राम संभार मिश्र, रामसुमेर, बलराम तिवारी, राजेश वर्मा, रेखा सिंह मौजूद रहे।