सुल्तानपुर। देश में सरकार की ओर से कराए जाने वाली नीट व जेईई की परीक्षा के आयोजन का आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई ने विरोध किया है। परीक्षा टालने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है।
बुधवार को आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई के जिलाध्यक्ष वैभव श्रीवास्तव के नेतृत्व में शहर में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान सरकार की ओर से देश में कराए जाने वाली नीट व जेईई की परीक्षा के आयोजन पर विरोध जाहिर किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
इस समय में नीट व जेईई की परीक्षा का आयोजन कराना विद्यार्थियों के लिए काफी जोखिम भरा है। यदि सरकार की ओर से दोनों परीक्षाएं नहीं टाली गईं तो संगठन विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। इस मौके पर इमरान खान, मो. जुनैद, कुश यादव, अनिल कोरी, अमरनाथ मौजूद रहे।