फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। आवारा पशुओं से नष्ट हो रही फसल व बढ़ती महंगाई तथा बेरोजगारी के खिलाफ बृहस्पतिवार को कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकाल केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार को विफल बताते हुए आम जनमानस को परेशान बताया। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के बाद एसडीएम गौरीगंज अमित कुमार को राज्यपाल को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन सौंपा।
इस ज्ञापन में आवारा पशुओं से किसानों की फसल बचाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने, संशोधित एमवी एक्ट वापस लेने, बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने, बिजली बिल कम करने, बाढ़ से नष्ट हुई किसानों के फसल की क्षतिपूर्ति देने के साथ जनता के अधिकारों को उनके द्वार तक पहुंचाने की मांग की है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने मांगें पूरी नहीं होने व आम नागरिकों व किसानों की समस्याएं दूर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर राजू पंडित समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें