फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो वोल्टेज पर एक्सईएन दफ्तर में प्रदर्शन

Thu, 25 Jun 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घंटों नारेबाजी व प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने एक्सईएन को ज्ञापन सौंप समस्याओं के निस्तारण की मांग की। शहर से बमुश्किल दो किलोमीटर दूर स्थित सुभावतपुर गांव के 50-60 ग्रामीण गुरुवार सुबह एक्सईएन विद्युत खंड-1 के कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


कार्यालय पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। घंटों हंगामा, नारेबाजी और प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों का कहना था कि उनके गांव में बीते काफी दिनों से लो वोल्टेज की समस्या है।

लो वोल्टेज की वजह से उनके घर में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शोपीस बने हुए हैं। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में जिस ट्रांसफार्मर से विद्युत सप्लाई होती है वह कम क्षमता का होने के अलावा गांव से बहुत दूर है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का यह भी आरोप था कि गांव के कई लोगों के बिल ज्यादा आ रहे हैं और कई बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद उनके बिल सही नहीं कराए जा रहे।

प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने एक्सईएन खंड-1 भरत सिंह को ज्ञापन सौंप समस्याओं का निस्तारण कराए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों में रामअवध, हरिकेश, गिरीश, हरिशंकर, सियाराम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें