फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाताधारकों ने एसबीआई के  प्रबंधक को बनाया बंधक

Mon, 05 Dec 2016 10:26 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लोगों ने की नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैश के लिए घंटों लाइन में लग रहे खाताधारकों का धैर्य सोमवार को जवाब दे गया। शहर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाताधारकों ने तीन बजे के बाद पेमेंट देने से मना करने पर जमकर हंगामा काटा। खाताधारकों ने बैंक प्रबंधक को बंधक बनाया लिया। चार घंटे के हंगामे के बाद शाम करीब सात बजे कोतवाली पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद बवाल शांत हुआ। 
विज्ञापन



नोटबंदी के बाद कैश के लिए शुरू हुई आपाधापी कम नहीं हो रही है। सोमवार को शहर स्थित एसबीआई की मेन ब्रांच पर सुबह से ही बैैंक पर खाताधारकों की भारी भीड़ रही। अपराह्न करीब तीन बजे तक काउंटरों से लोगों को भुगतान किया गया। तीन बजे के बाद बैंक कर्मियों ने भुगतान देने से हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद खाताधारकों का धैर्य जवाब दे गया। बैंक कर्मियों और खाताधारकों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। खाताधारकों ने बैंक कर्मियों पर आरोप लगाया कि काउंटरों पर कैश होने के बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा है।

इसका वीडियो भी कई खाताधारकों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। प्रभारी शाखा प्रबंधक एसके शर्मा के पास जब खाताधारक वीडियो लेकर पहुंचे तो विवाद और बढ़ गया। खाताधारकों ने प्रभारी शाखा प्रबंधक को घेर लिया। किसी तरह प्रबंधक अपनी केबिन में चले गए। इस दौरान खाताधारकों ने उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया। बवाल के बीच कई कर्मचारी बाहर चले गए लेकिन कुछ को खाताधारकों ने निकलने नहीं दिया। घटना की जानकारी होने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने काफी मतशक्कत के बाद प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें