फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर दगा दे गए एटीएम

Sun, 04 Dec 2016 10:38 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
एटीएम पर लंबी कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद शुरू हुई कैश की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित एटीएम पर कैश नहीं लोड किया जा सका। इससे लोगों को धन निकासी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।  
विज्ञापन



बैंक शाखाओं और एटीएम में नो कैश की स्थिति ने लोगों को बेहाल कर रखा है। रविवार को बैंक शाखाओं में अवकाश था। धन निकासी के एकमात्र विकल्प एटीएम सुबह से ही कैशलेस रहे। शहर के गोलाघाट स्थित एक्सिस, आईसीआईसीआई, बॉब, एचडीएफसी, कुड़वार नाका स्थित पीएनबी, सब्जी मंडी स्थित केनरा, डाकखाना स्थित यूको, नार्मल चौराहा स्थित आईडीबीआई, दरियापुर स्थित देना, लखनऊ नाका स्थित बॉब समेत अन्य स्थानों पर स्थित एटीएम पर रविवार को कैश नहीं रहा।

सिर्फ बस स्टेशन  स्थित एसबीआई के एटीएम पर ही कैश मिला, जो कुछ देर में समाप्त हो गया। बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक विकास कुमार ने बताया कि करेंसी की समस्या है। एजेंसी की ओर से शहर के कई एटीएम पर कैश नहीं लोड हुआ है। सोमवार को कैश लोड होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें