सुल्तानपुर। भारतीय अफसर कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाए जाने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला जलाकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व तहसील संयोजक शुभम द्विवेदी ने किया। इस दौरान रैली निकालकर नारेबाजी की गई। इस मौके पर हिमांशु त्रिपाठी, अभिषेक मिश्र, राजन सिंह, सत्यम कोरी, अंकुर, रिषभ मिश्र, प्रेम शुक्ल, सूरज दुबे, विशाल गौतम, प्रथम त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे।
मुसाफिरखाना। भारतीय अधिकारी कुलभूषण की रिहाई की मांग को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को तहसील गेट के सामने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रांतीय संगठन सचिव एवं भाजपा कार्यकर्ता अभिषेक सिंह की अगुवाई में हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंक नारेबाजी की। इस मौके पर प्रतीक तिवारी, अंशू तिवारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।