फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था

Wed, 12 Apr 2017 10:23 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
चिड़ियों को बचाने की कवायद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दूबेपुर विकासखंड क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय देहली मुबारकपुर में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय में स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं  ने पक्षियों के लिए पेड़ पर मिट्टी के पात्र बांधकर दाना-पानी का इंतजाम किया।
विज्ञापन


स्काउट शिक्षक धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सेवाभाव से किया गया कार्य कभी व्यर्थ नहीं जाता है। पक्षियों का पर्यावरण में खास महत्व है। आज हम अपने कार्यों में इतना व्यस्त है कि हमारा ध्यान पर्यावरण की ओर जाता ही नहीं है। स्काउट गाइड के इस कार्य से निश्चित ही औरों को भी प्रेरणा मिलेगी। प्रादेशिक योग  प्रशिक्षक संजय मिश्र ने कहा कि जीव जंतुओं की सेवा का यह पावन कार्य  बालकों को नैतिक रूप से सबल बनाएगा।

कार्यक्रम से पूर्व विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने छोटे-छोटे मिट्टी के  पात्रों का निर्माण किया और उसमें दाना-पानी रखकर विद्यालय परिसर में पेड़ में बांध दिया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक ऊषा कुमारी पांडेय, पंकज श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, मुख्तार अहमद समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें