शहर में करीब तीन दर्जन बेरोजगार युवक ई-रिक्शा चलाते हैं। चालकों की मानें तो शहर के गोलाघाट, राहुल तिराहा, दरियापुर, गभड़िया, करौंदिया समेत करीब 12 स्थानों पर चल रहे टैक्सी स्टेंड वाले उनसे 20 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से रुपये की मांग करते हैं।
विरोध करने पर जबरन वसूली की जाती है। इससे आहत चालकों ने विरोध स्वरूप शुक्रवार को शहर के विभिन्न मार्गों पर ई-रिक्शा चलाकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध के बाद एकजुट चालकों ने डीएम अदिति सिंह के कार्यालय में उन्हें ज्ञापन सौंपा। डीएम ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।