प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों को रोकने के फुलप्रूफ प्लॉन को धता बताते हुए सभा शुरू होते ही बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंच के सामने पहुंच गए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी आदित्यनाथ व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने व मानदेय में बढ़ोतरी की मांग की।
अमेठी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी के बीच सड़क पर उतरे कांग्रेसियों ने उनके पुत्र की 80 करोड़ की कंपनी पर सवाल खड़े किए। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि शाह को इस बात का जवाब देना चाहिए कि उनके पुत्र की 50 हजार रुपये से शुरू की गई कंपनी तीन साल में 80 करोड़ की कंपनी में कैसे तब्दील हो गई।
प्रदर्शन करने वालों में अनिल सिंह, अभिषेक सिंह पंकज, चुन्नू सिंह, रामशंकर शुक्ल, अच्छेलाल सिंह, अवनीश मिश्र सेनानी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।