गुरु रामदास के प्रकाशोत्सव पर आयोजित गुरुमत समागम में रागी जत्था के जसकरन सिंह पटियाला वाले एवं राजवीर सिंह ऊना वाले ने संगतों को ‘राजन-राजन-राजन तुम हो सब राजन के राजा’ शब्दों से निहाल किया।
श्री सुखमनी सेवा सोसाइटी के संयोजन में आयोजित गुरुमत समागम के अवसर पर शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री गुरु सिंह सभा को फूलों,गुब्बारों एवं रंगीन बल्बों से भव्य एवं आकर्षक रूप से सजाया गया था। कार्यक्रम में ज्ञानी कुलदीप सिंह ने बताया कि गुरु के बिना ज्ञान का कोई महत्व नहीं है।
माँ-बाप की सेवा को ही गुरुओं ने सबसे बड़ी सेवा बताया है। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि रूपेश सिंह, सरदार जोगिंदर सिंह बग्गा, पूर्व सभासद आत्मजीत सिंह टीटू, हरजीत सिंह, बॉबी, हरविंदर सिंह सनी, जसपाल सिंह, अवतार सिंह, मनमोहन सिंह, ओंकार सिंह, उत्तमप्रीत सिंह, दर्शदीप सलूजा, गुरुमीत सलूजा, करन, रमन संदीप सिंह समेत विभिन्न समुदाय के लोगों ने शिरकत की। शब्द कीर्तन के बाद गुरु के लंगर में सभी समुदाय के लोगों ने एक साथ छका।