फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति शुरू, 37 बिंदुओं पर मांगी सूचना

Wed, 07 Oct 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया आरंभ हो गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को वरिष्ठता सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए शिक्षकों से 37 बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी मांगी गई है। यह ब्योरा संबंधित अभिलेखों और साक्ष्यों के आधार पर एक्सेल शीट में दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

वरिष्ठता सूची उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा अध्यापक सेवा नियमावली-1981 के तहत बनेगी। इसमें पदोन्नति से संबंधित नियम 18 और ज्येष्ठता से जुड़े नियम 22 का पालन होगा। खंड शिक्षा अधिकारियों को सेवा संबंधी विवरण का अभिलेखों से मिलान कर प्रविष्टियां करने के लिए कहा गया है। सूची तैयार होने के बाद इसे प्रकाशित किया जाएगा। शिक्षकों को वरिष्ठता या अन्य विवरण पर आपत्ति होने पर दावा प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही वरिष्ठता सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।
बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को वरिष्ठता सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। 37 बिंदुओं पर मांगी गई सूचना साक्ष्यों के आधार पर दर्ज कराई जाएगी। सूची प्रकाशित होने के बाद शिक्षकों से आपत्तियां ली जाएंगी। इन आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा, जिसके बाद पदोन्नति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें