फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल के अंदर न आने पाए प्रतिबंधित सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्रा ने बुधवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बंदीगृह, पुरुष/महिला बैरक, शस्त्रागार, भोजनालय का गहन निरीक्षण करने के साथ ही साथ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों व जिला कारागार में नियुक्त कर्मचारियों को कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियों एवं अन्य निर्देशों के प्रति जागरूक किया गया। डीएम व एसपी ने कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए जेल की सभी बैरक, भोजनालय कक्ष, जेल हास्पिटल, शौचालयों में नियमित रूप से साफ-सफाई कराए जाने का निर्देश जेल अधीक्षक को दिया।
उन्होंने सभी को मास्क लगाने व सैनिटाइजर का प्रयोग करने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए जागरूक किया। दोनों अधिकारियों ने जेल अधीक्षक/अधिकारियों को निर्देशित किया कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री नहीं आने पाए और इस पर विशेष नजर रखी जाए। जेल में आने वाले प्रत्येक नए बंदी का जेल चिकित्सकों की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए व उनके सैंपल भी जांच के लिए अवश्य भेजे जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें