फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य से भटक गया आज का युवा : रघु ठाकुर

विज्ञापन
तिकोनिया पार्क में कार्यक्रम को संबोधित करते राज्यसभा सदस्य संजय सिंह। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आजाद समाज सेवा समिति का 27वां वार्षिकोत्सव रविवार को शहर के तिकोनिया पार्क में मनाया गया। अमर शहीद खुदीराम बोस की स्मृति में निराश्रित, गरीब, जरूरतमंद परिवार के लोगों को 1000 रजाई, 50 सिलाई मशीन, 25 कंबल और 15 ठेला एवं रिक्शा ठेला का वितरण किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए प्रख्यात समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने कहा कि आज का युवा अपने लक्ष्य से भटक गया है। उसने अपनी सामाजिक व राष्ट्रीय जिम्मेदारी को भुला दिया है। आजादी के दीवाने शहीद अशफाक उल्ला, खुदीराम बोस, सरदार भगत सिंह जैसे युवाओं की सोच राष्ट्र के लिए जीने-मरने की थी। आजादी के बाद युवा भारत आज पूरी तरह बदल गया है।
मुख्य अतिथि पत्रकार बृजेश मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में देश कई चुनौतियों से जूझ रहा है। इससे उबारने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है लेकिन आज का युवा देश और समाज बदलने के संघर्ष के बजाय रील बनाने में जुटा हुआ है। देश रील बनाने से नहीं चलेगा, बल्कि रियल लाइफ में समाज और देश के लिए बेहतर काम करने से चलेगा।
विज्ञापन

समाजसेवी करतार केशव यादव ने कहा कि सुल्तानपुर भाईचारे और कौमी यकजहती की मजबूत मिसाल है। राज्यसभा सदस्य व संस्था के संरक्षक संजय सिंह ने कहा कि करतार दादा देश के वरिष्ठतम समाजसेवियों में एक हैं। उन्होंने पूरी निष्ठा और निस्वार्थ से अपने जीवन को समाजसेवा में लगाया। उन्हें पद्मश्री और पद्म भूषण पुरस्कार मिलना ही चाहिए।
वरिष्ठ साहित्यकार कमल नयन पांडेय ने जिले की ऐतिहासिक विरासत से जनसमूह को अवगत कराया। समारोह में निराश्रित व जरूरतमंदों को 1000 रजाई और 25 कंबल का वितरण किया गया। महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 50 सिलाई मशीन वितरित की गई। रोजगार के लिए 15 ठेला/रिक्शा ठेला का वितरण किया गया। इस मौके पर सपा के पूर्व विधायक अनूप संडा, पूर्व राज्य मंत्री संदीप शुक्ला, डॉ. सुधाकर सिंह, रूद्र प्रताप सिंह मदन, केएनआईपीएसएस के पूर्व प्राचार्य प्रो. राधेश्याम सिंह, दिल्ली से आए विधायक पवन शर्मा, रामविलास तिवारी, शकील अहमद, विजय यादव, शराफत खान समेत कई लोग मौजूद रहे। संस्था के अध्यक्ष अशोक सिंह ने अतिथियों व समारोह में शामिल लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें