फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 17 मार्च से शुरू होगी 2.85 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद

Mon, 09 Mar 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में धान खरीद समाप्त होने के बाद अब सरकारी गेहूं की खरीद की तैयारियां तेज हो गई हैं। शासन की ओर से जिले के लिए इस बार 2.85 लाख क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में 17 मार्च से 86 क्रय केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर आधारित गेहूं की खरीद शुरू होगी। हालांकि फसल अभी पूरी तरह तैयार नहीं होने से किसानों के अप्रैल माह से ही खरीद केंद्रों पर पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

पहले गेहूं की सरकारी खरीद एक अप्रैल से शुरू होती थी, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से इसे पहले शुरू किया जाने लगा है। 28 फरवरी तक धान खरीद समाप्त होने के बाद प्रशासन ने गेहूं खरीद की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष के 2,425 रुपये प्रति क्विंटल की तुलना में 160 रुपये अधिक है। क्रय केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ई-पॉस मशीनें अनिवार्य की गई हैं। पंजीकरण कराने वाले किसानों का सत्यापन होने के बाद ही उनसे गेहूं की खरीद की जाएगी।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि किसान खाद्य विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। ई-पॉस मशीनों से आधार प्रमाणीकरण (अंगूठा लगाने) के बाद ही गेहूं की खरीद की जाएगी। किसानों को गेहूं बिक्री का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें