फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ओपीडी में छात्रों को मिलेगी प्राथमिकता

Sun, 06 Sep 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विद्यार्थियों का समय बचाने और बीमारी से उनकी पढ़ाई प्रभावित होने से रोकने के लिए सेव अर्थ बाई प्लांट संस्था ने अस्पतालों की ओपीडी में प्राथमिकता दिलाने का अभियान शुरू किया है। रविवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में संस्था से जुड़े डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि चिकित्सकों और अस्पताल संचालकों ने पहल का स्वागत किया है।
विज्ञापन

कुछ चिकित्सकों ने छात्रों की फीस में छूट और कुछ ने निशुल्क ओपीडी परामर्श देने की सहमति जताई है। आईएमए से जुड़े चिकित्सकों ने छात्र पहचान पत्र के आधार पर सुविधा देने का आश्वासन दिया है। जितेंद्र श्रीवास्तव ने इसे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के लिए सामूहिक जिम्मेदारी बताया। ‘हर घर सहजन’ अभियान चला रहे डॉ. ओपी सिंह ने पांच गांवों को ‘सहजन गांव’ बनाने का लक्ष्य बताया। इसके तहत कादीपुर के दो और जयसिंहपुर के तीन गांव चुने गए हैं। कार्यक्रम में सहजन के पौधे भी बांटे गए। इस मौके पर सुरेंद्र बहादुर यादव, रवि शंकर मिश्र, आशुतोष तिवारी, मुकेश द्विवेदी, राजेश यादव, स्वप्निल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें