फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 20 हजार रुपये

Sun, 06 Sep 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के बस स्टेशन के पास स्थित एटीएम से पैसा निकालने गई महिला का डेबिट कार्ड बदलकर 20 हजार रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। बढ़ैयाबीर निवासी डॉली सिंह के मुताबिक रविवार दोपहर बस स्टेशन के पास स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने गई थीं।
विज्ञापन

तभी दो अज्ञात व्यक्ति एटीएम में घुस गए। आरोप है कि एक युवक ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया, जबकि दूसरे ने धोखे से उनका डेबिट कार्ड बदल लिया। दोनों के वहां से जाने के बाद उन्हें कार्ड बदले जाने का पता चला। पीड़िता का आरोप है कि इस घटना के करीब 10 मिनट बाद उनके खाते से दो बार में कुल 20 हजार रुपये निकाल लिए गए। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें