फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: प्राचार्य हत्याकांड के आरोपी की मौत का रहस्य बरकरार

Wed, 07 Jan 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रामलीला मैदान स्थित संत तुलसीदास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एक कमरे में सोमवार रात प्राचार्य हत्याकांड के आरोपी अनिल मिश्र का शव फंदे से लटका मिला था। हालांकि अभीतक उनकी मौत का रहस्य बरकरार है। पुलिस को जो सुसाइड नोट मिला है, उसे अभी गोपनीय रखा गया है। पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने मंगलवार शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने मंगलवार को बताया कि 23 दिसंबर 2011 की सुबह गनपत सहाय पीजी कॉलेज सीताकुंड के प्राचार्य डॉ. पीबी सिंह व उनके प्राइवेट गनर सुरेश सिंह की कॉलेज के सामने ही बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। कोर्ट ने छह अक्तूबर 2021 को पांच आरोपी जितेंद्र शुक्ल, अनिल मिश्र, सौरभ मिश्र, दीपक तिवारी और जितेंद्र प्रकाश मिश्र को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। अनिल मिश्र व अन्य आरोपी को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी।
एएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया स्कूल प्रबंधन के विवाद की बात सामने आई है। यह प्रकरण डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म सोसाइटी एंड चिट्स अयोध्या में विचाराधीन है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। पुलिस हर एंगल से घटना की छानबीन कर रही है। हथियानाला स्थित श्मशान घाट पर देर शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें