फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 10 अतिक्रमण कारियों पर कार्रवाई, छह हजार का जुर्माना

Wed, 07 Jan 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के चौक क्षेत्र में अतिक्रमण हटाते नगर पालिका कर्मी। स्रोत-नगर पालिका
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नगर पालिका व पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को दूसरे दिन शहर के गभड़िया फ्लाईओवर के नीचे, पंचरास्ता व अन्य स्थानों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान 10 अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करटीम ने छह हजार रुपये का जुर्माना किया।
विज्ञापन


अभियान का नेतृत्व उप जिलाधिकारी सदर विपिन कुमार द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामंत ने किया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि 10 दिन पहले ही लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए आगाह किया गया था। मंगलवार को कोतवाली नगर से मेडिकल कॉलेज के रास्ते से गभड़िया पुल के नीचे तक सड़क की दोनों पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इसके बाद पंचरास्ता, घंटाघर चौक से शाहगंज चौराहा पर अभियान चलाया गया। वहां से डाकखाना चौराहे से गल्लामंडी की तरफ सड़क की दोनों पटरियों से अतिक्रमण हटवाया गया। ईओ ने बताया कि यह अभियान आगे भी चलेगा।

अभियान में सहायक अभियंता संतोष कुमार, यातायात निरीक्षक राम निरंजन, अवर अभियंता सिविल नीलम कुमारी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अधूलिका, राजस्व निरीक्षक प्रवीण सिंह व अनूप कुमार भारती, लिपिक दिनेश सिंह व मानस नारायण सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें