फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नवरात्र में बढ़ीं पूजन सामग्री की कीमतें, फल हुए महंगे

Mon, 23 Mar 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
22. शहर के सब्जी मंडी सड़क पर सजी फलों की दुकानें। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चैत्र नवरात्र के दौरान इस बार पूजन सामग्री और फलों की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मांग बढ़ने के साथ ही बाजार में नारियल, फल, चुनरी और अन्य सामान महंगे हो गए हैं, जिससे व्रती और श्रद्धालुओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है, हालांकि श्रद्धालुओं पर इस महंगाई का कोई खास असर नहीं दिख रहा है, लोग धार्मिक आयोजनों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन




शहर के चौक, सब्जी मंडी, शाहगंज चौराहा, दरियापुर, कुड़वार नाका, पंचरास्ता और डाकखाना चौराहा स्थित बाजारों में फल बेचे जा रहे हैं। फल विक्रेताओं का कहना है कि थोक बाजार से ही बढ़े दामों पर माल मिल रहा है। साथ ही ढुलाई खर्च और खराब होने का जोखिम भी कीमतों को प्रभावित कर रहा है। फल विक्रेता दीपक ने बताया कि भगवान को भोग में चढ़ाया जाने वाला सूखा नारियल 50 से 70 रुपये प्रति पीस बिक रहा है, जबकि केला 50 से 70 रुपये दर्जन तक पहुंच गया है। सेब 140 से 180 रुपये, अनार 110 से 140 रुपये, अंगूर 105 से 110 रुपये और संतरा 70 से 80 रुपये किलो तक बिक रहा है।



किराना दुकानदार कृष्ण मोहन ने बताया कि माता रानी की चुनरी 30 से 350 रुपये, श्रंगार सामग्री 30 से 50 रुपये पैकेट, धूप 10 से 100 रुपये और अगरबत्ती 20 से 120 रुपये तक बिक रही है। वहीं घी 650 से 800 रुपये किलो पहुंच गया है।
विज्ञापन








फूलों की बढ़ी बिक्री



चैत्र नवरात्र में फूलों की बिक्री भी बढ़ी है। शहर के शाहगंज चौराहे पर फूलों की दुकानें लगती हैं। कारोबारी शीबू और सलमान ने कहा कि नवरात्र में फूलों की खपत बढ़ी है। गेंदे का फूल 150 रुपये किलो बेचा जा रहा है। जरबेरा का 10 पीस का बंडल 200 रुपये, गुलाब का 50 पीस का बंडल 300 रुपये, गुड़हल की माला 20 रुपये और बेला का एक फूल 15 रुपये में बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें