फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नारी शक्ति चैंपियनशिप की तैयारियां तेज, आठ टीमें लेंगी हिस्सा

Sun, 04 Oct 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुड़वार। कस्बे के खेल मैदान पर 10 और 11 अक्तूबर को प्रदेश स्तरीय नारी शक्ति चैंपियनशिप वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रतियोगिता का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा पांडेय के संयोजन में किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें प्रदेश की आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें सशस्त्र सुरक्षा बल लखनऊ, नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे गोरखपुर, महाराणा प्रताप एकेडमी लखनऊ और उत्तर प्रदेश पुलिस लखनऊ की टीमें शामिल हैं। इसके अलावा, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, अयोध्या हॉस्टल, टैलेंट एकेडमी ऑफ वॉलीबॉल वाराणसी और सुल्तानपुर स्टेडियम की टीमें भी हिस्सा लेंगी।
आयोजन समिति के अजय दुबे ने बताया कि प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए खेल मैदान की साफ-सफाई और व्यवस्था का काम चल रहा है। टीमों के ठहरने, खान-पान और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें