फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: प्री-बोर्ड, प्रैक्टिकल से परखी जाएगी तैयारी

Mon, 16 Nov 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं से पहले जनवरी में विद्यार्थियों को दो महत्वपूर्ण परीक्षाओं से गुजरना होगा। इस महीने प्री-बोर्ड के साथ इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी कराई जाएंगी। माध्यमिक विद्यालयों में दिसंबर तक पाठ्यक्रम पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

जनवरी में रिवीजन के साथ विद्यार्थियों की तैयारी परखी जाएगी। प्री-बोर्ड के परिणाम से कमजोर विषयों और विद्यार्थियों को चिह्नित कर उनकी अतिरिक्त कक्षाएं चलाने पर जोर रहेगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के शैक्षणिक कार्यक्रम के अनुसार, बोर्ड परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होंगी।
सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटा शंकर ने सभी विद्यालयों को समय पर पाठ्यक्रम पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद विद्यार्थियों को रिवीजन कराया जाएगा ताकि तैयारी मजबूत हो सके। डीआईओएस सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को बोर्ड के मॉडल पेपर से भी अभ्यास कराया जा रहा है।
विज्ञापन

परीक्षा से पहले तैयारी का खाका
दिसंबर तक विद्यालयों में पाठ्यक्रम पूरा करने का लक्ष्य है। जनवरी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं होंगी। इंटरमीडिएट में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान समेत अन्य विषयों के प्रैक्टिकल होंगे। हाईस्कूल के प्रयोगात्मक विषयों का आंतरिक मूल्यांकन किया जाएगा। प्री-बोर्ड में कमजोर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें