फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फर्जी आय प्रमाणपत्र जारी करने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश

Sun, 15 Nov 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती में पात्रता हासिल करने के लिए कथित तौर पर फर्जी आय प्रमाणपत्र बनवाने के मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) नवनीत सिंह की अदालत ने मामले का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। साथ ही गौरीगंज कोतवाल को निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र के गुवांवा गांव निवासी महालक्ष्मी ने सीजेएम अदालत में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2023 में जयसिंहपुर गुवांवा स्थित प्राथमिक विद्यालय के आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकर्ता पद के लिए आवेदन किया था। गांव की ही एक अन्य महिला ने इसी पद के लिए आवेदन किया था। महालक्ष्मी के मुताबिक, भर्ती प्रक्रिया में कम आय वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी जा रही थी। इसका लाभ लेने के लिए दूसरी अभ्यर्थी ने अपने पति के साथ मिलकर कथित रूप से साजिश रची।
आरोप है कि हलका लेखपाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी और बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) की मिलीभगत से महिला का महज चार हजार रुपये मासिक आय दर्शाते हुए आय प्रमाणपत्र जारी करा लिया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसी प्रमाणपत्र के आधार पर महिला ने आंगनबाड़ी पद पर नौकरी हासिल कर ली। जबकि उसके पति एक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं और उनकी वार्षिक आय करीब नौ लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें