फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हमले व लूट के आरोपों से जुड़े मामले में प्राथमिकी दर्ज

Sun, 18 Jan 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के आवास विकास कॉलोनी के पास चचेरे भाइयों पर हमले और दो हजार रुपये की लूट के आरोप से जुड़े मामले में सीजेएम कोर्ट ने कोतवाली नगर पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के डड़वा नवीपुर निवासी सोनू सोनी के मुताबिक गत वर्ष 21 अक्तूबर की शाम 5:30 बजे वह अपने चचेरे भाई के साथ बाइक से निकला था। आरोप है कि आवास विकास कॉलोनी के मैदान के पास मौजूद प्रदीप सोनी, जावेद निवासीगण डिहवा ने उन दोनों को रोककर मारापीटा। हमलावरों ने दो हजार रुपये लूट लिए। मना करने पर हमलावरों ने उसे मारापीटा। दोनों घायलों का मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में इलाज किया गया।
पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने कोतवाली नगर में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 24 अक्तूबर को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई, लेकिन वहां पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत सिंह ने कोतवाली पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें