फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: ट्रैक्टर की चपेट में आकर स्कूटी सवार दो किशोरियों की मौत, एक जख्मी

Sun, 18 Jan 2026 03:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर के गोसाईगंज में हुए एक दर्दनाक हादसे में दो किशोरियों की मौत हो गई व एक जख्मी हो गई। हादसा गोसाईगंज के सलारपुर में हुआ।
विज्ञापन
वैदेहा गांव में किशोरियों की मौत के बाद पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोसाईगंज के सलारपुर के पास रविवार दोपहर करीब एक बजे स्कूटी से मोतीगंज जा रही वैदहा निवासी रिया तिवारी (16), उनकी छोटी बहन प्रियदर्शिनी उर्फ शुभी (14) व पड़ोस की अनवी तिवारी (13) सामने से जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गईं।

विज्ञापन


दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में अनवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं प्रियदर्शिनी ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। 

रिया को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर लेकर चालक घटनास्थल से भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कूटी रिया चला रही थी। उसने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गोसाईगंज थानाध्यक्ष राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें