फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश उत्सव आज, सजा गुरुद्वारा

Tue, 24 Nov 2015 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाशोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। मंगलवार की शाम गुरुद्वारा की शोभा देखने लायक रही। गुरु सिंह सभा के पदाधिकारियों ने गुरुद्वारा को फूल-मालाओं व आकर्षक लाइटों से सजा दिया।
विज्ञापन


श्री साहिब जी के अखंड पाठ में गुरु सिंह सभा के पदाधिकारी लगे रहे। बुधवार को सुबह नौ बजे से 12बजे तक कीर्तन दरबार होगा। 12 बजे से दो बजे कि गुरु का लंगर आयोजित किया जाएगा। नगर कीर्तन यात्रा लंगर के बाद निकाली जाएगी। उसकी अगुवाई पंज प्यारे करेंगे।

ज्ञानी कुलदीप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। निर्धारित रूपरेखा के तहत अलग-अलग चरणों में कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें