फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अलीगंज और धम्मौर में ठप रही नौ घंटे बिजली आपूर्ति

Thu, 27 Aug 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। तकनीकी दिक्कत से दाउदपुर फीडर से जुड़े इलाकों में बुधवार को बिजली आपूर्ति नौ घंटे तक ठप रही। सुबह नौ बजे से गुल बिजली शाम पांच बजे तक बहाल नहीं हुई, जिससे ग्रामीण परेशान रहे। विद्युत वितरण ने इसे रोस्टर की कटौती बताया है।
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति में घंटों की बाधा विद्युत महकमे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है। बुधवार को पौने बारह बजे असरोगा पावर हाउस के व्हाट्सएप ग्रुप पर एक सूचना प्रसारित हुई। इसमें 33 हजार केवी की खराबी का जिक्र था। बताया गया कि आपूर्ति दोपहर तीन बजे तक बहाल होगी, जबकि दाउदपुर फीडर पर बिजली सुबह नौ बजे से गुल रही।

वितरण निगम ने निरीक्षण के बाद आपूर्ति चालू करने का दावा किया, लेकिन दाउदपुर फीडर की शाम पांच बजे तक भी बिजली नहीं आई। एसडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि कभी-कभी खराबी से आपूर्ति बाधित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें