फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: असरोगा उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति ठप, 50 हजार की आबादी बेहाल

Tue, 18 Aug 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पयागीपुर उपकेंद्र में ट्रांसफार्मर की मरम्मत करते कर्मी। स्रोत- विभाग
विज्ञापन
अलीगंज। पयागीपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र के पावर ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी ने असरोगा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। रविवार दोपहर करीब तीन बजे से असरोगा विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति ठप होने से करीब 50 हजार की आबादी बेहाल है। बिजली न आने से घरों में पानी की समस्या के साथ पंखे-कूलर बंद रहने से लोगों परेशान हैं।
विज्ञापन


रविवार दोपहर 220 केवी पयागीपुर विद्युत उपकेंद्र के 63 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर में फाॅल्ट आ गया। इससे असरोगा उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इसके साथ ही कुड़वार, बंधुआकला, मझना, दाउदपुर और धम्मौर फीडरों का संचालन भी प्रभावित हुआ। रात करीब एक बजे फाॅल्ट ठीक कर आपूर्ति शुरू की गई, लेकिन कुछ ही मिनट बाद फिर आपूर्ति ठप हो गई।

करीब आधे घंटे बाद कटी आपूर्ति सोमवार सुबह बहाल हुई, मगर यह राहत भी ज्यादा देर नहीं टिकी। फाॅल्ट और रोस्टिंग के नाम पर दिनभर बिजली की आंखमिचौली चलती रही। लगातार बिजली कटौती से घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए।
विज्ञापन


उमस भरी गर्मी में लोग तो परेशान ही हैं, पेयजल और घरेलू कामकाज भी प्रभावित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लंबी कटौती ने मुश्किल बढ़ा दी। एसडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि फाॅल्ट दूर कर आपूर्ति सामान्य कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें