फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराबी से बंद हुआ केएनआई उपकेंद्र

Sun, 28 Jun 2015 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बारिश शुरू होते ही विद्युत उपकरणों में फॉल्ट आना शुरू हो गया है। शनिवार को मौसम खराबी से एक घंटा डाकखाना उपकेंद्र बंद रहने के बाद रविवार की शाम अचानक केएनआई उपकेंद्र बंद हो गया। सूचना पर विद्युत कर्मी फॉल्ट खोजने में जुटे हैं लेकिन शाम तक कुछ पता नहीं चल सका था। सब स्टेशन बंद होने से 50 हजार आबादी की विद्युत व्यवस्था बाधित हो गई है।
विज्ञापन


बारिश शुरू होते ही जर्जर विद्युत उपकरणों में खराबी आनी शुरू हो गई है। रविवार की शाम तेज हवा का झोंका शुरू होते ही डाकखाना उपकेंद्र बंद हो गया। करीब एक घंटे बाद मौसम सामान्य होने के बाद विद्युत कर्मियों ने खामियों की खोजबीन शुरू की लेकिन कोई दिक्कत नहीं मिली। एक घंटे बाद उपकेंद्र से आपूर्ति शुरू हुई। रविवार की शाम जैसे ही रिमझिम बारिश शुरू हुई शहर से सटा केएनआई उपकेंद्र बंद हो गया। आपूर्ति के समय उपकेंद्र बंद होने की जानकारी मिलते ही विद्युत कर्मी फॉल्ट खोजने में जुट गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद भी खराबी का पता नहीं चला।

सब स्टेशन बंद होने से शहर के कुछ हिस्सों समेत ग्रामीण क्षेत्रों की करीब 50 हजार आबादी की आपूर्ति बंद हो गई है। एसडीओ एके सिंह ने 33 हजार वोल्ट की लाइन में खराबी की आशंका जताई है। बताया कि फॉल्ट की खोज की जा रही है। पता चलते ही उसे दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें